सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने कोच्चि में लोकसभा की सरकारी आश्वासन समिति की बैठक की अध्यक्षता की

दिल्ली।मुजफ्फरनगर से सांसद एवं लोकसभा की सरकारी आश्वासन समिति के सभापति हरेंद्र सिंह मलिक ने कोच्चि में आयोजित समिति की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जनहित एवं विकास से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जल शक्ति, पर्यावरण संरक्षण, विद्युत आपूर्ति, परमाणु ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन नीति तथा सड़क अवसंरचना से संबंधित सरकारी आश्वासनों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही इन आश्वासनों के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सभापति हरेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि संसद में सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करना लोकतांत्रिक जवाबदेही का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों के शीघ्र निस्तारण और विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।

बैठक में समिति के सदस्यों एवं विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारियों ने भाग लिया तथा कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं और योजनाओं की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

#AnujTyagiPost #RajsattaPost #Muzaffarnagar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *