मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शिष्टाचार भेंट की।
देहरादून।भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इसमें सुशासन, जनकल्याणकारी नीतियों, प्रशासनिक सुधारों तथा राज्यों के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही लोकतांत्रिक संस्थाओं को अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने, जनप्रतिनिधियों की भूमिका को और अधिक जिम्मेदार बनाने तथा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर करने जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने निवेश, पर्यटन, चारधाम यात्रा प्रबंधन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राज्यों के बीच आपसी अनुभवों और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान विकास कार्यों को नई दिशा और गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उत्तराखंड सरकार द्वारा विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा दोनों राज्यों के बीच सहयोग और समन्वय को और मजबूत करने पर बल दिया।
#AnujTyagiPost #RajsattaPost #Dehradun

