“साहब, पिलवा दो एक बीड़ी…” मुठभेड़ में घायल बदमाश की फरमाइश बनी चर्चा का विषय

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में रामराज थाना पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश की अजीब फरमाइश चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश दर्द से कराहने की बजाय पुलिसकर्मियों से “साहब, पिलवा दो एक बीड़ी” कहता नजर आया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम रामराज थाना पुलिस जमालपुर नहर पटरी पर संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पूछताछ में उसकी पहचान इनाम के रूप में हुई, जिसके खिलाफ चोरी, लूट और गैंगस्टर एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक संदिग्ध बाइक, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। वहीं घायल बदमाश द्वारा बीड़ी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

सीओ जानसठ ऋषिका सिंह ने बताया कि पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन चालक ने पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में वह घायल हुआ। आरोपी के खिलाफ कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।#AnujTyagiPost #RajsattaPost #Muzaffarnagar #Ramraj #UPPolice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *