हरिद्वार में कुर्बानी वीडियो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, पुलिस ने 1 घंटे में युवक को किया हिरासत में

जनपद हरिद्वार की कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक कुर्बानी का वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो वायरल होने पर क्षेत्र में माहौल बिगड़ने की आशंका जताई गई, जिसके बाद हरिद्वार पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति द्वारा जानवर की कुर्बानी का वीडियो अपलोड किया गया था। वीडियो सामने आते ही लोगों की लगातार प्रतिक्रियाएँ आने लगीं, जिससे सामाजिक तनाव की स्थिति बनने की आशंका पैदा हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। CO भगवानपुर की पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई और आरोपी की तलाश शुरू की गई।

पुलिस ने महज एक घंटे के भीतर वीडियो अपलोड करने वाले युवक की पहचान कर उसे गांव सिकंदरपुर से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शोएब पुत्र बामन निवासी सिकंदरपुर बताया, जो पुताई का कार्य करता है।

आरोपी के अनुसार, 28 मई 2026 को ईद के दिन घर में पालतू भैंसे की कुर्बानी की गई थी और उसी दौरान का वीडियो उसके 10 वर्षीय भाई द्वारा उसकी सोशल मीडिया आईडी से पोस्ट कर दिया गया। पुलिस जांच में घर से भैंसे के खुर भी बरामद होने की बात सामने आई है।

पुलिस ने तत्काल वीडियो को सोशल मीडिया से हटवाते हुए युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसी बीच, यशवीर महाराज जी ने भी उत्तराखंड पुलिस को वीडियो जारी करते हुए इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि यदि आरोपी के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाए गए तो संत समाज आंदोलन करने को मजबूर होगा। वही तस्वीर महाराज ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी के बाद हरिद्वार पुलिस और धामी सरकार को धन्यवाद दिया है

पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

#AnujTyagiPost #RajsattaPost #Haridwar #Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *