कॉकरोच जनता पार्टी पर बोले राकेश टिकैत, कहा – युवाओं का गुस्सा बढ़ा तो “तूफान” बन सकती है नई सियासी लहर
मुजफ्फरनगर। इन दिनों राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी “कॉकरोच जनता पार्टी” को लेकर किसान नेता Rakesh Tikait ने बड़ा बयान दिया है। राकेश टिकैत ने कहा कि जिस तेजी से युवा, बेरोजगार और नाराज लोग इस पार्टी से जुड़ रहे हैं, उसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।
राकेश टिकैत ने कहा कि इस पार्टी का गठन करने वाला व्यक्ति अमेरिका में बैठा है, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर इसी गति से समर्थन बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में विधायक भी इससे जुड़ सकते हैं और एक बड़ा सियासी माहौल बन सकता है।
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर किसी से गलती हुई है तो उसे स्वीकार कर लेना चाहिए और माफी मांग लेनी चाहिए, इससे युवाओं का गुस्सा कुछ कम हो सकता है। अन्यथा यह रफ्तार और बढ़ सकती है।
किसान नेता ने बेरोजगारी, युवाओं की नाराजगी और जनता के असंतोष का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लोग दबे हुए हैं और अवसर मिलते ही अपनी बात सामने रखेंगे। टिकैत ने कहा कि बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है और युवाओं को रोजगार देने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि पहले जिन भर्तियों में लोग आवेदन नहीं करते थे, अब वहां भी बड़ी संख्या में युवा पहुंच रहे हैं, जो रोजगार संकट की स्थिति को दर्शाता है।
साथ ही उन्होंने सरकार की नीतियों, एनजीटी नियमों, अस्पतालों और जनसमस्याओं को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि जनता की आवाज को ज्यादा समय तक दबाया नहीं जा सकता।
#AnujTyagiPost #RajsattaPost #Muzaffarnagar #RakeshTikait #BKU #PoliticalNews #Youth #Unemployment #MuzaffarnagarNews

