मुजफ्फरनगर जिला पंचायत में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, 3 दिन की चेतावनी
मुजफ्फरनगर: जिला पंचायत में भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 12 से जिला पंचायत सदस्य अमरकांत मलिक ने अपर मुख्य विकास अधिकारी और इंजीनियर पर विकास कार्यों में भारी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
अमरकांत मलिक का कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर ठेकेदारों से अवैध उगाही की जा रही है और अधिकारी कथित रूप से “थैला भरकर नोट” ले रहे हैं। उन्होंने इसे जनता के हक पर सीधा डाका बताया है।
⚠️ 3 दिन का अल्टीमेटम
अमरकांत मलिक ने जिला पंचायत प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वह बड़ा खुलासा करेंगे।
बड़े घोटाले का दावा
उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा, जिससे जिले में बड़ी हलचल मच सकती है।
#Muzaffarnagar #Corruption #BreakingNews #UPNews #AnujTyagiPost #RajsattaPost

