पुरकाजी: संजीव आर्य के आवास पर सपा नेता राजकुमार भाटी का भव्य स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरा क्षेत्र सपा समर्थकों के जोश से सराबोर नजर आया।

राजकुमार भाटी हरिद्वार स्थित कलियर शरीफ दरगाह में एक संस्था के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने हजरत साबिर साहब की दरगाह पर चादर चढ़ाकर देश व प्रदेश की खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में अमन-चैन और तरक्की की कामना भी की।

वापसी के दौरान पुरकाजी ब्लॉक के ग्राम धमात में समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सतीश गुर्जर के आवास पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद ग्राम भुराहेड़ी में सपा के पुरकाजी विधानसभा अध्यक्ष संजीव आर्य के आवास पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, जहां बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

इस मौके पर संजीव आर्य के चाचा चौधरी कुंवर पाल सिंह ने राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को ‘सत्यार्थ प्रकाश’ की प्रति भेंट कर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया और कार्यकर्ताओं में उत्साह और बढ़ गया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजकुमार भाटी ने कहा कि समाजवादी पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और आगामी चुनाव में समाजवादी सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी जमीनी स्तर पर लगातार मजबूत हो रही है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से संगठन को नई ऊर्जा मिल रही है। आने वाले चुनाव में सपा पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।

इस अवसर पर कुंवर पाल सिंह, नगर पंचायत सभासद मोहम्मद इस्तखार उर्फ लाल्ला, लियाकत उर्फ कल्लू, डॉ. मंजीत राठी, योगेंद्र पवार, संजीत राठी, सुलेमान (भुराहेड़ी), मोहम्मद रागिब सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे आयोजन में राजनीतिक जोश साफ नजर आया।

#AnujTyagiPost #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *