मुजफ्फरनगर : कमांडर संजय वर्मा ने बदले थानेदार
मुजफ्फरनगर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार जनपद के विभिन्न थानों और शाखाओं में तैनात अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादलों की सूची में—
रवेंद्र सिंह यादव को थाना रामराज से हटाकर प्रभारी अपराध शाखा बनाया गया है। जसबीर सिंह को थाना भोपा से प्रभारी आईजीआरएस/पासपोर्ट सेल भेजा गया है। महावीर सिंह चौहान को खालापार से सिविल लाइन, जबकि बबलू सिंह को कोतवाली नगर से खालापार भेजा गया है।
उजेश कुमार शर्मा को नई मंडी से कोतवाली नगर, आनंद देव मिश्र को मंसूरपुर से नई मंडी और आशुतोष कुमार को सिविल लाइन से भोपा स्थानांतरित किया गया है। विपिन त्यागी को कोतवाली नगर से मंसूरपुर, सुल्तान सिंह को साइबर क्राइम से बुढ़ाना तथा विजय कुमार को फुगाना से रतनपुरी भेजा गया है।
वहीं कर्मवीर सिंह को बुढ़ाना से साइबर क्राइम, योगेंद्र शर्मा को रतनपुरी से भौराकलां, मानवेन्द्र सिंह को भौराकलां से पुरकाजी (थानाध्यक्ष) और जयवीर सिंह को पुरकाजी से फुगाना (थानाध्यक्ष) बनाया गया है।
इसके अलावा ज्ञानेंद्र सिंह को पीआरओ से रामराज (थानाध्यक्ष) तथा धर्मवीर सिंह को अपराध शाखा से कोतवाली नगर में अतिरिक्त निरीक्षक नियुक्त किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
#AnujTyagiPost #RajsattaPost

