आदित्य त्यागी ने JEE Mains 2026 में लहराया परचम, 97.16 पर्सेंटाइल के साथ जिले का नाम किया रोशन
मुजफ्फरनगर: जनपद के प्रतिभाशाली छात्र आदित्य त्यागी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और लगन से बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गांव भंडूर (पोस्ट ऑफिस भिक्की) निवासी आदित्य त्यागी ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Mains 2026 में 97.16 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
आदित्य त्यागी, रतन सिंह त्यागी के पौत्र एवं नीरज त्यागी के सुपुत्र हैं। उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 44,669वीं रैंक हासिल की है। 20 अप्रैल को जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ और उनकी सफलता की खबर गांव पहुंची, वैसे ही परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया और बधाई देने वालों का घर पर तांता लग गया।
आदित्य की इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आदित्य की मेहनत और अनुशासन ने यह दिखा दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद भी बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है।
आदित्य त्यागी की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है, वहीं यह उपलब्धि अन्य छात्रों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही है।
#Muzaffarnagar #JEEMains2026 #SuccessStory #UPNews #AnujTyagiPost #RajsattaPost

