मुजफ्फरनगर
नवीन राठी का ऐलान: भोपा थाना पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना होगा
भोपा थाने के सीकरी गांव में एक व्यक्ति पिछले 10 साल से अपनी मर्जी से किसान अफसर अली के यहां रह रहा था। 15 दिन पहले सीओ भोपा और एसओ भोपा ने अफसर अली व उस व्यक्ति को बुलाकर बयान लिए थे और उसे अफसर अली के साथ वापस भेज दिया था।
आरोप है कि कुछ लोग जिले का माहौल खराब करने की कोशिश में अफसर अली पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। वहीं आज भोपा थाना पुलिस ने किसान अफसर अली को थाने बुलाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की।
इस मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि पुलिस की एकतरफा कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जल्द ही भोपा थाने पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
#Muzaffarnagar #BhoPa #BKU #FarmerProtest #PoliceAction #AnujTyagiPost #RajsattaPost

