मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार, 70 साइलेंसर बरामद
मुजफ्फरनगर। जनपद में मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में आरिफ अहमद पुत्र खलील अहमद निवासी साउथ सिविल लाइन, मौ. साजिद मलिक पुत्र स्व. नासिर मलिक निवासी खालापार, आसिफ पुत्र मंजूर हसन निवासी बिलासपुर थाना नई मंडी तथा आस मोहम्मद पुत्र मौ. हाशिम निवासी खालापार शामिल हैं।
पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 70 मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा एवं प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर की बिक्री कर रहे थे, जिससे अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण फैल रहा था और आमजन, विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों एवं मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही तेज आवाज के कारण सार्वजनिक शांति भंग होने की भी आशंका बनी रहती है।
मामले में थाना सिविल लाइन पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रशांत गिरी, उपनिरीक्षक विनोद चौधरी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
मुजफ्फरनगर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहनों में किसी भी प्रकार के मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें, क्योंकि यह अवैध होने के साथ-साथ स्वास्थ्य और सार्वजनिक शांति के लिए भी हानिकारक है।
#Muzaffarnagar #UPPolice #CrimeNews #Action #BreakingNews #TrafficRules #PublicSafety #AnujTyagiPost #RajsattaPost

