माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, मुज़फ्फरनगर ने रचा सफलता का इतिहास — कक्षा 10 के परिणामों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव
मुज़फ्फरनगर। शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयाँ छूते हुए माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, मुज़फ्फरनगर के कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर विद्यालय के गौरव में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। विद्यार्थियों के शानदार परिणामों ने यह सिद्ध कर दिया है कि अनुशासन, समर्पण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि में जतिन अग्रवाल ने 96.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कमरान अहमद (95.8%) ने द्वितीय तथा पावनी बंसल (95.6%) ने तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वैभव तिवारी (95.6%) चतुर्थ एवं दिव्यांशी त्यागी (94.6%) पंचम स्थान पर रहीं।
इसी क्रम में यश कपिल चौधरी (90.8%) ने षष्ठ, रुद्राक्ष अरोड़ा (90.4%) ने सप्तम तथा काज़ी उम्मे ऐमन निगा (90.0%) ने अष्टम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय का समग्र परीक्षा परिणाम भी अत्यंत प्रभावशाली रहा। कुल 20% विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, 36% विद्यार्थियों ने 80% से अधिक, 63% विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 90% विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की।
विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती चारु भारद्वाज एवं प्रधानाचार्य डॉ. के.जी. अरोड़ा ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की समर्पित शिक्षण शैली और अभिभावकों के अटूट विश्वास का प्रतिफल है। हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है, ताकि वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।”
विद्यालय के समर्पित शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण तथा आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के चलते यह ऐतिहासिक सफलता संभव हो सकी है। विद्यालय परिवार की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। साथ ही अभिभावकों को भी इस उपलब्धि के लिए विशेष रूप से बधाई दी गई, जिनके सहयोग और प्रेरणा ने विद्यार्थियों को इस मुकाम तक पहुँचाया।
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, मुज़फ्फरनगर ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि उत्कृष्ट शिक्षा और सशक्त संस्कारों के साथ सफलता सुनिश्चित है।

#Muzaffarnagar #SchoolNews #BoardResult #Education #CBSEResult #StudentsSuccess #MountLiteraZeeSchool #ProudMoment #AnujTyagiPost #RajsattaPost

