डीएनडी टोल पर सपा डेलिगेशन गिरफ्तार, श्रमिकों से मिलने से पहले ही पुलिस ने रोका

लखनऊ। समाजवादी पार्टी का पांच सदस्यीय डेलिगेशन आज नोएडा में श्रमिकों से मुलाकात करने के लिए रवाना हुआ था, लेकिन पुलिस ने उन्हें डीएनडी टोल पर ही रोक लिया। श्रमिकों तक पहुंचने से पहले ही पुलिस ने सभी नेताओं को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया और उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि यह डेलिगेशन श्रमिकों की समस्याओं को जानने और मौके पर हालात का जायजा लेने के उद्देश्य से नोएडा जा रहा था। लेकिन प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी और रास्ते में ही कार्रवाई करते हुए रोक दिया।

डेलिगेशन में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे, विधायक शाहिद मंजूर त्यागी, विधायक पंकज मलिक, विधायक कमाल अख्तर त्यागी और विधायक अतुल प्रधान शामिल थे। सभी नेताओं ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई।

गिरफ्तारी के बाद सपा डेलिगेशन ने स्पष्ट कहा कि वे श्रमिकों से मुलाकात किए बिना नोएडा से वापस नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर हाल में श्रमिकों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझेंगे और उनकी आवाज को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव तक पहुंचाएंगे। साथ ही उन्होंने प्रशासन की इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।

#AnujTyagiPost #RajsattaPost #SamajwadiParty #Noida #Lucknow #DNDToll #AkhileshYadav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *