समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने सीबीएसई 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं को दी शुभकामनाएं, उज्ज्वल भविष्य की कामना
असलम त्यागी
मुजफ्फरनगर। जनपद के सांसद हरेंद्र मलिक ने CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने पर अपने लोकसभा क्षेत्र व जनपद मुजफ्फरनगर के सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

सांसद हरेंद्र मलिक ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे निरंतर मेहनत करते रहें, सकारात्मक सोच अपनाएं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करें।
उन्होंने यह भी कहा कि असफलता से घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि उसे सीख के रूप में लेकर आगे बढ़ना चाहिए। मेहनत और आत्मविश्वास के साथ हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
अंत में सांसद ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे देश और समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें।
RajsattaPost #Muzaffarnagar #CBSE #BoardResult #HarendraMalik #StudentSuccess #Education #UPNews


