क्रांति गुरु चंद्र मोहन का ग्राम पुरा में भव्य स्वागत, समाज को एकजुटता का दिया संदेश
मुजफ्फरनगर (मंसूरपुर)। क्षेत्र के ग्राम पुरा में त्यागी समाज के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजीव त्यागी के आवास पर क्रांति गुरु चंद्र मोहन का आगमन हुआ, जहां क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए क्रांति गुरु चंद्र मोहन ने कहा कि वे पिछले 25 वर्षों से देश में नशे के जहर और जातिगत विभाजन के खिलाफ समाज को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव अब देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देश का युवा अब जागरूक हो रहा है और अपनी धार्मिक व सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने समाज में एकजुटता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन ही समाज के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करता है। “अगर हम बटेंगे तो कमजोर होंगे,” यह संदेश देते हुए उन्होंने लोकतंत्र में एकजुटता और वोट की ताकत को भी महत्वपूर्ण बताया। उनके अनुसार, एकजुटता बंदूक के समान है और वोट उसकी गोली—दोनों एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं।
क्रांति गुरु चंद्र मोहन ने उन नेताओं की नीतियों की भी आलोचना की, जो भोले-भाले लोगों को जाति और बिरादरी में बांटकर अपना स्वार्थ सिद्ध करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीति से समाज का भला नहीं हो सकता और अब समय आ गया है कि लोग जागरूक होकर सही निर्णय लें।

कार्यक्रम के अंत में त्यागी समाज के अध्यक्ष संजीव त्यागी ने क्रांति गुरु चंद्र मोहन सहित सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों आभार व्यक्त किया इस दौरान मुख्य रूप से ईश्वर चंद त्यागी डबल, नरेश त्यागी, मुकेश त्यागी, रणजीत त्यागी, मास्टर सत्यप्रकाश त्यागी, डॉक्टर कुलदीप त्यागी (ग्राम प्रधान चांदपुर), पूर्व प्रधान अमित त्यागी, जोनू त्यागी (प्रधान दिनकरपुर), राहुल त्यागी, सत कुमार त्यागी, आदेश त्यागी, नरेंद्र त्यागी निर्माणी, प्रधान सुनील त्यागी (मोरकुक्का), मोनू प्रधान (निजामपुर), नारायण त्यागी (निजामपुर), टिंकू त्यागी (सोहजनी), हरिओम त्यागी, राजपाल त्यागी, संजय त्यागी, मास्टर नीरज त्यागी (मुबारिकपुर), विरोतक त्यागी, मास्टर सुदामा त्यागी, रामदत्त त्यागी (धनायन), दुष्यंत त्यागी (खुब्बापुर), सुरेश त्यागी, राणा दिग्विजय सिंह (पुरा), नीतू त्यागी (प्रधान), रामकुमार त्यागी, सुधीर त्यागी, रोहित त्यागी, वीरेंद्र त्यागी, नीरज त्यागी, दिनेश त्यागी, रजनीश त्यागी, राजीव त्यागी, विजयपाल त्यागी, सुमित त्यागी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
#AnujTyagiPost #RajsattaPost #Muzaffarnagar #TyagiSamaj #Unity #SocialAwareness #UPNews #LocalNews

