तंज: “इशारों में बड़ी बात” — यशपाल पवार की पोस्ट से सियासी हलचल
मुज़फ्फरनगर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पवार की एक फेसबुक पोस्ट इन दिनों राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। पार्टी को जनपद में मजबूत करने वाले नेताओं में गिने जाने वाले पवार ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों के साथ एक तंज भरी पोस्ट साझा की है, जिसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
अपनी पोस्ट में उन्होंने मशहूर कवि कुमार विश्वास की पंक्तियां लिखीं—
“के वक्त के क्रूर छल का भरोसा नहीं,
आज जी लो कि कल का भरोसा नहीं।
दे रहे हैं वह अगले जन्म की खबर,
जिनको अगले ही पल का भरोसा नहीं।”

इन पंक्तियों के जरिए पवार आखिर किस ओर इशारा कर रहे हैं, इसे लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह पोस्ट संगठन या स्थानीय सियासत में चल रही किसी अंदरूनी खींचतान की ओर संकेत हो सकती है।
हालांकि, पवार ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन तस्वीरों और शब्दों के चयन ने यह जरूर साफ कर दिया है कि संदेश सीधा न होकर इशारों में दिया गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस पोस्ट पर पार्टी या संबंधित नेताओं की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने आती है या नहीं।
#Muzaffarnagar #BJP #PoliticalHint #KumarVishwas #AnujTyagiPost #RajsattaPost

