कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने “तहसील आपके द्वार” कार्यक्रम में सुनीं जनता की समस्याएं
पुरकाजी/मुजफ्फरनगर।
विधानसभा पुरकाजी क्षेत्र में राजस्व विभाग द्वारा आयोजित “तहसील आपके द्वार” कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व पुरकाजी विधायक अनिल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रशासनिक सेवाएं और शासन की योजनाएं सीधे जनता के द्वार तक पहुंचें, जिससे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से जनता और प्रशासन के बीच विश्वास और संवाद मजबूत होता है।

कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार, सीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे और लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि विनय मित्तल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
#Muzaffarnagar #Purkazi #AnilKumar #TehsilAapkeDwar #UttarPradesh #AnujTyagiPost

