बुढ़ाना में निर्विका फाउंडेशन ने महिला दिवस पर छात्राओं को किया सम्मानित
दीपक राठी
मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना कस्बे के बड़ौत रोड स्थित दयानंद इंटर कॉलेज में एनजीओ निर्विका फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में छात्राओं के बीच महिला शिक्षा एवं समानता विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष उमा त्यागी और महिला थानाध्यक्ष सुमन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष उमा त्यागी ने कहा कि आज के समय में बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण बेहद जरूरी है, शिक्षित बेटियां ही समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
वहीं महिला थानाध्यक्ष सुमन शर्मा ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं और शिक्षा के माध्यम से वे हर मुकाम हासिल कर सकती हैं।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं इशिका बंशीवाल, अंशिका और मुबस्सिरा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
#Muzaffarnagar #Budhana #MahilaDiwas #AnujTyagiPost

