सपा 15 मार्च को कांशीराम जयंती ‘बहुजन समाज दिवस’ के रूप में मनाएगी
मुजफ्फरनगर। Samajwadi Party की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष Zia Chaudhary एडवोकेट ने की, जबकि संचालन सपा नेता Pawan Bansal ने किया। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जिया चौधरी और Pankaj Malik ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav पीडीए समाज के अधिकारों, आरक्षण और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा संविधान और आरक्षण को कमजोर करने की कोशिशों के खिलाफ समाजवादी पार्टी मजबूती से लड़ाई लड़ रही है।
उन्होंने कहा कि बहुजन नायक Kanshi Ram ने अपने जीवन में सामाजिक न्याय और बहुजन समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनके विचारों और संघर्ष को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी 15 मार्च को कांशीराम जयंती को “बहुजन समाज दिवस” अर्थात पीडीए दिवस के रूप में भव्य तरीके से मनाएगी।
बैठक में सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, प्रदेश सचिव नौशाद अली, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी, सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी और साजिद हसन सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें और पीडीए समाज को पार्टी से जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर समाजवादी महिला सभा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर का स्वागत कर उन्हें बधाई दी गई।
बैठक में आमिर कासिम एडवोकेट, विकिल गोल्डी अहलावत, तहसीन मंसूरी, सत्यदेव शर्मा, चौधरी अजय कुमार, डॉ. अविनाश कपिल, संजीव आर्य, डॉ. इसरार अल्वी, नावेद रंगरेज, सचिन पाल, मीर हसन, कपिल मलिक, लोकेंद्र कुमार, बालमुकुंद ग्रेड, नदीम मलिक, पवन पाल, रजनीश यादव, कोमल वाल्मीकि, रामपाल सिंह पाल, फिरोज अख्तर, पंकज सैनी, श्यामसुंदर, रविकांत त्यागी, रमेश चंद शर्मा, अनुज गुर्जर, इमरान खान एडवोकेट, डॉ. अली शेर अंसारी, सैयद मोहम्मद मेंहदी, अनैश निर्वाल, शादाब राणा, तरुण सौदे एडवोकेट, जाउल चौधरी, बालेंद्र मौर्य, चौधरी मेहरबान, सनव्वर राणा, अनुराग पाल, राव नफीस, गजेंद्र प्रधान, रेशु शर्मा और समुंदर सेन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#Muzaffarnagar #SamajwadiParty #AkhileshYadav #KanshiRam #PDA #UPPolitics #AnujTyagiPost

