देवबंद: ग्राम केंदुकी से कुरलकी के बीच नदी पर बनेगा सेतु, 12 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत

अनुज त्यागी

देवबंद (सहारनपुर): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा देवबंद विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए एक बड़ी सौगात दी गई है। राज्य सरकार ने ग्राम केंदुकी से कुरलकी के मध्य शीला खाला नदी पर सेतु (पुल) निर्माण, पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 12 करोड़ 3 लाख 84 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
कनेक्टिविटी होगी बेहतर
इस परियोजना की स्वीकृति पर क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (लोक निर्माण विभाग) कुँवर बृजेश सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि “डबल इंजन” की सरकार प्रदेश में सुदृढ़, सुरक्षित और सुलभ सड़क परिवहन तंत्र के निर्माण के लिए संकल्पित है। इस पुल के बनने से केंदुकी और कुरलकी के बीच आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के किसानों व ग्रामीणों को लंबी दूरी तय करने से निजात मिलेगी।
विकास को मिलेगी रफ्तार
राज्यमंत्री कुँवर बृजेश सिंह ने बताया कि देवबंद विधानसभा क्षेत्र में समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। इस सेतु के निर्माण से न केवल कनेक्टिविटी सुधरेगी, बल्कि आर्थिक गतिविधियों और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा इस सेतु की मांग की जा रही थी, जिसे अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

“मेरे विधानसभा क्षेत्र देवबंद में समग्र विकास को गति देते हुए मुख्यमंत्री जी ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दी है, जिसके लिए हम उनके आभारी हैं।”

— कुँवर बृजेश सिंह, राज्यमंत्री (लोक निर्माण विभाग)

मुख्य बिंदु:
परियोजना: शीला खाला नदी पर सेतु एवं पहुंच मार्ग निर्माण।
स्थान: ग्राम केंदुकी से कुरलकी के मध्य, देवबंद।
कुल बजट: ₹12,03,84,000/-
विभाग: लोक निर्माण विभाग (PWD), उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *