हरिद्वार में ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में संत समाज की गरिमामयी उपस्थिति, अमित शाह और धामी का हुआ जोरदार स्वागत
देहरादून/हरिद्वार। Haridwar में आयोजित “जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” उत्सव के तहत हुए भव्य कार्यक्रम में संत समाज की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम में विभिन्न अखाड़ों के महामंडलेश्वर, संत और साधु बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन स्थल पर संतों के लिए विशेष रूप से अलग स्थान की व्यवस्था की गई थी, जहां से उन्होंने पूरे कार्यक्रम में भाग लिया।

संत समाज की मौजूदगी से कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर संतों ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami को आशीर्वाद दिया। संतों ने राज्य की उन्नति, विकास और जनकल्याण के लिए शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं।
कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंच पर पहुंचते ही जोरदार नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया। जनसमुदाय ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच दोनों नेताओं का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं की विशेष उपस्थिति देखने को मिली, जबकि प्रदेश के विभिन्न जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग हरिद्वार पहुंचे थे।
उत्साहित जनसमुदाय के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। पूरे कार्यक्रम का संचालन बेहद अनुशासन और व्यवस्थित तरीके से किया गया।
अपने संबोधन की शुरुआत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनसमुदाय के साथ “भारत माता की जय” का नारा लगाकर की, जिसके बाद पूरा पंडाल देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और आयोजन का माहौल उत्सव जैसा नजर आया।
#Haridwar #AmitShah #PushkarSinghDhami #Uttarakhand #SantSamaj #PoliticalNews #AnujTyagiPost

