रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, गुरमीत राम रहीम बरी

चंडीगढ़: पत्रकार Ramchandra Chhatrapati की हत्या से जुड़े बहुचर्चित मामले में Punjab and Haryana High Court ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने Gurmeet Ram Rahim Singh को आरोपों से बरी कर दिया है, जबकि इस मामले में सजा पाए तीन अन्य दोषियों की सजा को बरकरार रखा है।

यह फैसला हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस Sheel Nagu और जस्टिस Vikram Aggarwal की खंडपीठ ने सुनाया।

इस मामले में पहले Central Bureau of Investigation की विशेष अदालत ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

दरअसल, 11 जनवरी 2019 को स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिया था। इसके बाद 17 जनवरी 2019 को अदालत ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

अब पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद गुरमीत राम रहीम को इस मामले में राहत मिल गई है, जबकि अन्य तीन दोषियों की सजा को बरकरार रखा गया है।

#GurmeetRamRahim #RamchandraChhatrapati #PunjabAndHaryanaHighCourt #BreakingNews #AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *