पूजा अनिल अंबेडकर बनीं समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
अनुज त्यागी
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहीं सपा नेत्री पूजा अनिल अंबेडकर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति तथा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा रीबू श्रीवास्तव द्वारा उन्हें समाजवादी महिला सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
जिम्मेदारी मिलने के बाद पूजा अनिल अंबेडकर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास को वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि वह महिलाओं के हितों, संगठन की मजबूती और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए लगातार सक्रिय अभियान चलाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और आगामी चुनावों में संगठन को मजबूत बनाना रहेगा। उन्होंने यह भी संकल्प दोहराया कि वे पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में 2027 के मिशन को सफल बनाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगी।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर के मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है तथा उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
#AnujTyagiPost

