ब्रेकिंग: चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

Anuj Tyagi

उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि यात्रा पर जाने से पहले सभी यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य रहेगा।

चारधाम यात्रा के तहत इस वर्ष 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। हर साल लाखों श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में शामिल होते हैं, इसलिए सरकार ने व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था लागू की है।

वहीं, जिन श्रद्धालुओं को ऑनलाइन पंजीकरण में सुविधा नहीं होगी, उनके लिए 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू की जाएगी। सरकार ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराएं और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

#CharDhamYatra #Uttarakhand #AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *