मंसूरपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Anuj Tyagi

मुज़फ्फरनगर।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र की गोविंदपुरी कॉलोनी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ बेरहमी से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल विवाहिता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतका की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे।

घटना की सूचना मिलने पर देर रात्रि मृतका के मायके पक्ष के लोग शव को उठाकर थाने पहुंच गए और ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई।

मृतका खतौली थाना क्षेत्र के गांव रुकनपुर खेड़ी की बताई जा रही है।

#Muzaffarnagar #Mansurpur #UPNews #CrimeNews #JusticeForVictim #AnujTyagiPost 🚨

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *