मंत्री कपिल देव ने नगरवासियों व कार्यकर्ताओं के साथ हर्षोल्लास से खेली होली

अनुज त्यागी

मुजफ्फरनगर। होली के पावन पर्व पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) Kapil Dev Agarwal ने अपने आवास पर नगरवासियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ हर्षोल्लास के साथ होली मनाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और मंत्री को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

मंत्री कपिल देव ने सभी को होली की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व समाज में आपसी सद्भाव और मेल-मिलाप को बढ़ावा देता है तथा लोगों को सभी भेदभाव भुलाकर खुशियां साझा करने का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व समाज को एक सूत्र में बांधने का काम करते हैं। हमें मिलजुल कर प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने चाहिए, जिससे समाज में सौहार्द और सद्भाव की भावना मजबूत हो।

इस दौरान मंत्री कपिल देव ने नगरवासियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ गुलाल लगाकर होली खेली तथा सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर होली के इस रंगारंग पर्व को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *