इंडियन पोटाश लिमिटेड डिस्टलरी यूनिट रोहाना कलां में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह-2026 का शुभारम्भ

जनपद मुजफ्फरनगर के रोहाना कलां स्थित इंडियन पोटाश लिमिटेड डिस्टलरी एवं कंप्रेस्ड बायो गैस यूनिट में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह-2026 के तहत सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व, दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा सुरक्षित कार्य व्यवहार के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई गई और सुरक्षित व दुर्घटनामुक्त कार्यस्थल बनाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ यूनिट हेड श्री रमेश कुमार शर्मा एवं एजीएम (प्रोडक्शन) श्री भारत कुमार की उपस्थिति में हुआ। सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ फायर एवं सुरक्षा अधिकारी मोहित कुमार बालियान के नेतृत्व में किया गया।

इस मौके पर सभी विभागाध्यक्षों व प्लांट के कर्मचारियों की उपस्थिति रही। प्रबंधन ने कर्मचारियों से कारखाने में सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित कार्य संस्कृति अपनाने की अपील की।

राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 4 मार्च से 10 मार्च तक मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत पूरे सप्ताह विभिन्न सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

#AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *