सहारनपुर: थाना देवबंद पुलिस की मुठभेड़ में गौकशी का वांछित आरोपी गिरफ्तार

जनपद सहारनपुर के थाना देवबंद क्षेत्र में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। थाना देवबंद पुलिस ने गौकशी के मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार अकबरपुर गढ़ी रजवाहे की पुलिया के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। आरोप है कि संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी।

घायल आरोपी की पहचान आशु उर्फ आश मोहम्मद निवासी फुलास अकबरपुर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस तथा मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

मुठभेड़ के दौरान दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

#Saharanpur #Deoband #PoliceEncounter #UPPolice #BreakingNews #AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *