मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक होली की धूम, लोक कलाकारों ने बिखेरे रंग
Uttarakhand की राजधानी Dehradun स्थित मुख्यमंत्री आवास में होली के अवसर पर रंगों और लोक संस्कृति की अनुपम छटा देखने को मिली। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे लोक कलाकारों और होल्यारों ने पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम में एक ओर जौनसार क्षेत्र के कलाकार हारूल नृत्य की प्रस्तुति दे रहे थे, तो दूसरी ओर कुमाऊं से आई होल्यारों की टोली पारंपरिक होली गीतों से समा बांध रही थी। पौड़ी जिले के राठ क्षेत्र से पहुंची सांस्कृतिक टीम ने भी अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। ढोल, मंजीरा और अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर गूंजते लोकगीतों ने पूरे परिसर को रंगमय कर दिया।
इस दौरान आमजन और विशिष्ट अतिथियों ने मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूर्वाह्न से ही प्रदेशभर के कलाकार समूहों में होली गायन करते हुए मुख्यमंत्री आवास पहुंचते रहे। “आओ दगड़ियो, नाचा गावा, आ गई रंगीली होली” और “आई डान्ड्यू बसंत, डाली मा मौल्यार” जैसे पारंपरिक गीतों ने लोक संस्कृति की जीवंतता को प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम में उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विविधता और एकता के दर्शन हुए। लोक कलाकारों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लोक संस्कृति को संरक्षण और प्रोत्साहन दिए जाने से पारंपरिक कला रूपों को नई पहचान मिल रही है। मुख्यमंत्री भी कलाकारों के साथ रंगों में सराबोर होकर थिरकते नजर आए, जिससे आयोजन और अधिक आत्मीय बन गया।
#Uttarakhand #Dehradun #Holi #AnujTyagiPost

