चरथावल में होलिका दहन स्थलों का थाना प्रभारी सत्य नारायण दहिया ने पुलिस बल के साथ किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
असलम त्यागी |चरथावल
मुज़फ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के बाजार कलां में आगामी होलिका दहन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कदम उठाए। थाना प्रभारी सत्य नारायण दहिया ने पुलिस बल के साथ होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विशेष रूप से विद्युत लाइनों की स्थिति की जांच की गई ताकि आग की लपटों से किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। इसके अलावा, अग्निशमन संसाधन और आपातकालीन निकास मार्गों की जानकारी भी एकत्र की गई।
पुलिस ने आयोजकों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर निर्धारित स्थान पर ही होलिका दहन करने तथा सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह कदम चरथावल में होलिका दहन को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और आनंदमय बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

