चरथावल में होली मिलन समारोह, प्रमुख समाजसेवी एवं चेयरमेन पद के प्रत्याशी अभिषेक बंसल ने दी शुभकामनाए

असलम त्यागी | चरथावल

मुज़फ्फरनगर | प्रमुख समाजसेवी एवं नगर पंचायत चरथावल के चेयरमैन पद प्रत्याशी अभिषेक बंसल ने सभासद अंकित गोयल के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में शिरकत की।

इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी व समर्थक भी मौजूद रहे।

समारोह में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। अभिषेक बंसल ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, सद्भाव और मेल-मिलाप का प्रतीक है, जिसे सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए।

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *