चरथावल में ऑनलाइन ठगी, किसान के खाते से 1.20 लाख रुपये किए पार

असलम त्यागी | चरथावल

मुज़फ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी कल्लू पुत्र रामस्वरूप के बैंक खाते से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर ठगों ने उनके खाते से कुल 1,20,935 रुपये निकाल लिए।

पीड़ित के अनुसार, 9 जनवरी 2026 को 98,438 रुपये तथा 11 जनवरी 2026 को 22,497 रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से निकाल लिए गए। उन्हें इस धोखाधड़ी की जानकारी 21 जनवरी को मोबाइल पर मैसेज प्राप्त होने के बाद हुई। पीड़ित की शिकायत पर थाना चरथावल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच उपनिरीक्षक निक्की मोहर को सौंपी गई है।

पुलिस के अनुसार, साइबर सेल की मदद से ट्रांजेक्शन डिटेल्स खंगाली जा रही हैं और आरोपियों की तलाश जारी है। आमजन से अपील की गई है कि वे किसी भी अनजान कॉल, लिंक या संदेश पर अपनी बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें और संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *