भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन, रोजेदारों ने मिलकर खोला रोजा

असलम त्यागी |चरथावल

मुज़फ्फरनगर|चरथावल कस्बे में कुटेसरा मार्ग स्थित नहर पुल के निकट कैफे पर शुक्रवार को पवित्र रमजान के अवसर पर भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। संयुक्त रूप से इफ्तार पार्टी का आयोजन पत्रकार मोईन त्यागी व समाजसेवी ताबिश कुरैशी,शोयब चौधरी, रिहान त्यागी,शमीम ठेकेदार, खुर्रम त्यागी, सलमान त्यागी तोहिद तथा यासिर त्यागी के सौजन्य से किया गया। इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के दर्जनों रोजेदार नवयुवकों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जैसे ही मग़रिब की अज़ान हुई,सभी रोजेदारों ने खजूर और पानी से रोजा खोला।

इसके उपरांत नमाज अदा की गई और आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सामूहिक इफ्तार किया गया।कार्यक्रम के दौरान रमजान की पवित्रता, संयम और सामाजिक एकता के महत्व पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं।इफ्तार पार्टी में पत्रकार जावेद आलम, पत्रकार सय्यद सलमान, पत्रकार असलम त्यागी, चरथावल के कॉमेडी कलाकार जाकिर त्यागी, साकिब अल्वी, गुड्डु त्यागी, डॉ.आमिर त्यागी, नौशाद, सादिक त्यागी, आसिफ नेता, इरफान खान, यूट्यूबर अदनान, यूट्यूबर जुनैद, मिस्टर अदनान, मेंबर फिरोज सहित अनेक लोग मौजूद रहे। वहीं चरथावल थाने में तैनात पुलिस टीम भी इफ्तार पार्टी में शामिल रही, जिसमें मुख्य रूप से कांस्टेबल राहुल गिरी, कांस्टेबल तेजेंद्र धामा एवं कांस्टेबल हर्ष उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की तथा समाजसेवी ताबिश कुरैशी, पत्रकार मोईन त्यागी एवं अन्य आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *