Mohd. Waseem ने छोड़ा Rashtriya Lok Dal का साथ, थामा Samajwadi Party का दामन
अनुज त्यागी
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल युवा के जिला महासचिव मौ० वसीम बुढ़ाना ने रालोद को अलविदा कहते हुए आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें सपा जिलाध्यक्ष Zia Chaudhary एडवोकेट ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
समाजवादी पार्टी के चरथावल विधायक Pankaj Malik तथा समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष Kunwar Shoaib Rana के प्रयासों से मौ० वसीम अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुए।
इस अवसर पर विधायक पंकज मलिक और जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता में आक्रोश है और 2027 में प्रदेश में बदलाव तय है। मौ० वसीम के शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी।
वहीं मौ० वसीम ने कहा कि किसानों, मजदूरों और युवाओं के मुद्दों से भटकाव के कारण उन्होंने रालोद छोड़ने का निर्णय लिया और सपा की नीतियों तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav के विचारों से प्रभावित होकर पार्टी जॉइन की है।
कार्यक्रम में सोमपाल सिंह कोरी, साजिद हसन, लोकेंद्र कुमार, फिरोज अख्तर, मीर हसन, गगन मावी, अफजाल, बिल्लू राठी, राजू सैनी, इमरान, रहीस अहमद, परवेज सैफी, अंकुर सैनी, प्रवीण सैनी, इरशाद अहमद, मनशाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधायक पंकज मलिक ने कहा
विधायक पंकज मलिक ने कहा कि मौ० वसीम बुढ़ाना और उनके समर्थकों का सपा परिवार में स्वागत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से निराश है और 2027 में बदलाव का मन बना चुकी है। सपा ही किसानों, मजदूरों और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने का काम कर रही है।

