भारतीय जनता पार्टी (उत्तर प्रदेश) ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कई जिलों के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी की गई।

जारी सूची के अनुसार पश्चिम क्षेत्र में शामली, अमरोहा, सहारनपुर और बागपत जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। वहीं ब्रज क्षेत्र में पीलीभीत और लखीमपुर, अवध क्षेत्र में गोंडा और अयोध्या जिला, काशी क्षेत्र में मीरजापुर तथा गोरक्ष क्षेत्र में सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष घोषित किए गए हैं। इसके अलावा अयोध्या महानगर अध्यक्ष की भी नियुक्ति की गई है।

पार्टी नेतृत्व का कहना है कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किए गए हैं। नई नियुक्तियों से आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन विस्तार को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

घोषणा के साथ ही संबंधित जिलों में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की है।

घोषित जिलाध्यक्षों के नाम इस प्रकार हैं —

🔹 शामली – रामजी लाल कश्यप
🔹 अमरोहा –  उदय गिरि गोस्वामी
🔹 सहारनपुर जिला –  अजीत सिंह राणा
🔹 बागपत –  नीरज शर्मा

🔹 पीलीभीत – गोकुल प्रसाद मौर्य
🔹 लखीमपुर – अरविंद गुप्ता

🔹 गोंडा – इकबाल बहादुर तिवारी
🔹 अयोध्या जिला –  राय श्याम त्यागी
🔹 अयोध्या महानगर –  कमलेश श्रीवास्तव

🔹 मीरजापुर – लाल बहादुर सरोज
🔹 सिद्धार्थनगर –  दीपक मौर्य

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *