महाशिवरात्रि से पहले मुजफ्फरनगर में सुरक्षा सख्त, डीआईजी सहारनपुर ने कावड़ मार्ग पर किया फ्लैग मार्च

मुज़फ्फरनगर।महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने हेतु सहारनपुर परिक्षेत्र के डीआईजी अभिषेक सिंह ने मुजफ्फरनगर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों के साथ नगर के कावड़ मार्ग पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता और भारी पुलिस बल तैनात रहा।

महाशिवरात्रि के मद्देनज़र शिवालयों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। मंदिरों व प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है, ताकि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जा सके।

गौरतलब है कि हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर जाने वाले शिवभक्त कांवड़िए मुजफ्फरनगर जनपद से होकर गुजरते हैं। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही के चलते नगर स्थित शिव चौक की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई है, क्योंकि अधिकांश कांवड़िए यहां परिक्रमा करने के बाद आगे बढ़ते हैं।

अधिकारियों के अनुसार पूरे कावड़ मार्ग की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी, जिसका कंट्रोल रूम पुलिस लाइन में स्थापित है। वहीं शिवालयों में जुटने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों के साथ एंटी रोमियो स्क्वायड की भी ड्यूटी लगाई गई है।

डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि सहारनपुर परिक्षेत्र में महाशिवरात्रि को लेकर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं। कांवड़ श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार जारी है और डाक कांवड़ की रफ्तार भी बढ़ रही है। सीसीटीवी कैमरे व कंट्रोल रूम सक्रिय हैं तथा सभी पुलिस अधिकारी और कर्मी मैदान में तैनात रहेंगे, ताकि पर्व सकुशल संपन्न कराया जा सके।

बाइट – अभिषेक सिंह (डीआईजी, सहारनपुर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *