जमीन विवाद में चरथावल पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपीयों को किया गिरफ्तार
असलम त्यागी
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम दधेडू कला में जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को जमीन की हिस्सेदारी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी सत्य नारायण दहिया के नेतृत्व में उप निरिक्षक पुष्पेन्द्र सिंह ने मय फोर्स कार्रवाई की। पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत इमरान पुत्र शमीम, गुल्लू पुत्र इकलाक, सारिक पुत्र सरताज एवं सहजाद पुत्र सगीर, निवासीगण ग्राम दधेडू कला, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरिक्षक पुष्पेन्द्र सिंह (चौकी प्रभारी दधेडू) हेड कांस्टेबल सुशील कसाना, कांस्टेबल अमित शामिल रहे, पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है और विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लेने की चेतावनी दी है।

