पानी की निकासी न होने से ग्रामीण परेशान, समाधान न होने पर पलायन की चेतावनी

मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के गांव कूल्हेडी में पानी की गंभीर समस्या से परेशान मोहल्लेवासियों ने प्रशासन को गांव से पलायन की चेतावनी दी है। 7 जनवरी 2026 बुधवार को गांव कूल्हेडी के मोहल्लेवासी जुल्फिकार, यामीन, अनीस सहित अन्य लोग मुजफ्फरनगर उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और पानी की निकासी की समस्या को लेकर एक प्रार्थना पत्र सौंपा।
पीड़ितों का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंग लोगों अफसर, कादिर, यूनुस व अहसान आदि ने जानबूझकर पानी की निकासी बंद कर दी है, जिससे गंदा पानी रास्तों में भर गया है। पानी भरने के कारण रास्ते पूरी तरह अवरुद्ध हो गए हैं और लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। गंदगी फैलने से बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत पहले भी तहसील दिवस में की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से हताश ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो दर्जनों परिवार गांव छोड़ने को मजबूर होंगे।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल पानी की निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की


