मुजफ्फरनगर: पूर्व विधायक शाहनवाज राणा का बेटा अब्दुल आहद राणा गिरफ्तार, जेल में मोबाइल पहुँचाने का आरोप

थाना नई मंडी पुलिस ने पूर्व विधायक शाहनवाज राणा के बेटे अब्दुल आहद राणा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ थाना नई मंडी में धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2) BNS, 42 कारागार अधिनियम व 42 दूरसंचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था और उसके विरुद्ध न्यायालय से एनबीडब्लू भी जारी थे।

अभियुक्त पर आरोप है कि उसने जेल में बंद अपने पिता शाहनवाज राणा तक मुलाक़ात के दौरान योजनाबद्ध तरीके से मोबाइल पहुंचाया था। बीती रात्रि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, अब्दुल आहद राणा को आज न्यायालय में रिमांड हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *