Anuj Tyagi


मुजफ्फरनगर: मिशन शक्ति में मनचले पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, जेल की राह दिखाई

मुजफ्फरनगर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस का सख़्त रुख लगातार जारी है। बुढ़ाना थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत ऐसी कार्रवाई की है, जिसने साफ संदेश दिया है कि महिलाओं की इज्ज़त से खिलवाड़ करने वालों के लिए अब बख़्शिश नहीं होगी।

जानकारी के मुताबिक, पड़ोस की युवती से लगातार छेड़छाड़ कर रहा आरोपी सोहेल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए उसे पकड़ लिया। मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने आरोपी को न सिर्फ कानून का पाठ पढ़ाया, बल्कि छेड़छाड़ जैसे अपराध की गंभीरता भी समझाई। कार्रवाई इतनी सख़्त रही कि आरोपी पैरों से चलने में तकलीफ़ महसूस करने लगा।

इस अभियान का नेतृत्व एसएसपी संजय कुमार वर्मा और एसपी देहात आदित्य बंसल के निर्देशन में बुढ़ाना पुलिस ने किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता नज़र आया और भविष्य में ऐसी हरकत न करने का वादा करने लगा। यह नज़ारा देखकर मौजूद लोग भी बोले—
“यही है मिशन शक्ति की असली तस्वीर।”


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *