वैष्णो देवी हादसे में टूटे कई घरों के सपने, सांसद हरेंद्र मलिक ने दिया हर संभव मदद का भरोसा
मुजफ्फरनगर। जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी मार्ग पर हुए दर्दनाक भूस्खलन हादसे ने मुजफ्फरनगर के कई परिवारों को गहरे दुख में डुबो दिया है। रामपुरी क्षेत्र के 6 श्रद्धालुओं की मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
शुक्रवार को सांसद हरेंद्र मलिक रामपुरी पहुंचे और शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। परिजनों की आंखों में आंसू देख सांसद खुद भी भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार का नहीं बल्कि पूरे जिले का नुकसान है।
सांसद ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया और प्रशासन से भी त्वरित सहयोग सुनिश्चित करने की अपील की।
हादसे के बाद पीड़ित घरों में सन्नाटा है, बच्चे अब भी दरवाजे की ओर टकटकी लगाए अपने अपनों का इंतजार कर रहे हैं। रिश्तेदार और पड़ोसी सांत्वना देने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन गम इतना गहरा है कि शब्द भी बेअसर साबित हो रहे हैं।
सांसद हरेंद्र मलिक बोले –
“यह हादसा दिल दहला देने वाला है। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके दुख में मैं पूरी तरह से शामिल हूं। हर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाई जाएगी। इस दुख की घड़ी में पूरा जिला उनके साथ खड़ा है।”
📍 संवाददाता – तनवीर मलिक, मुजफ्फरनगर
#वैष्णोदेवीहादसा #मुजफ्फरनगर #रामपुरी #भूस्खलन #श्रद्धालु #शोकसभा #सांसदहरेंद्रमलिक #सांत्वना #परिवार #मदद #दुःखकीघड़ी #उत्तरप्रदेश
🌍
#VaishnoDeviTragedy #Muzaffarnagar #Rampuri #Landslide #Devotees #Condolence #MPHarendraMalik #Support #Families #Assistance #InGrief #UttarPradesh

