Anuj Tyagi
मुजफ्फरनगर में जयंत चौधरी का दौरा, स्टेडियम का लोकार्पण और किसानों पर बड़ा बयान
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी जनपद के दौरे पर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने वैष्णो देवी हादसे में जान गंवाने वाले कार्तिक की अंतिम यात्रा में शामिल होकर परिजनों को सांत्वना दी।
इसके बाद जयंत चौधरी सावटु गांव पहुंचे, जहां उन्होंने खेल स्टेडियम के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस मौके पर क्षेत्रीय लोगों ने फूल बरसाकर और नारों से उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में जयंत चौधरी ने मंच से लोगों को संबोधित किया और स्टेडियम में क्रिकेट खेलकर चौके-छक्के भी लगाए।
दौरे के दौरान जयंत चौधरी बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में RLD विधायक व विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान के आवास पर भी पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि, “राजपाल बालियान पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और आज बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनसे मशविरा करने और क्षेत्र के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मैं यहां आया हूं।”
किसानों और गन्ना उद्योग पर बोलते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि जब चीनी व्यापार में बढ़ोतरी होगी तो इसका सीधा लाभ किसानों, मजदूरों और उद्योग को मिलेगा। उन्होंने योगी सरकार से समय पर गन्ना भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही बताया कि उनकी सरकार से इस मुद्दे पर विधायक भी चर्चा कर चुके हैं।
मतदाता सूची और वोटिंग प्रक्रिया पर सवालों को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि, “गांव के लोग कई बार शहरों में शिफ्ट हो जाते हैं, लेकिन वोट वहीं रह जाते हैं। हर चुनाव से पहले रोल रिवाइज होते हैं। यह कोई नया काम नहीं है, बल्कि यह प्रक्रिया पहले भी कई बार हो चुकी है।”
बाइट – जयंत चौधरी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय लोक दल)
#जयंतचौधरी #मुजफ्फरनगर #राष्ट्रीयलोकदल #सावटु_स्टेडियम #किसान #गन्ना #खेल #बुढ़ाना #राजपालबालियान #उत्तरप्रदेश
🔹
#JayantChaudhary #Muzaffarnagar #RLD #SautuStadium #Farmers #Sugarcane #Sports #Budhana #RajpalBalian #UttarPradesh

