Anuj Tyagi


बिजनौर: नौकरानी की शर्मनाक हरकत, बर्तनों पर डालती थी पेशाब, CCTV में खुला राज

बिजनौर जिले के नगीना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यापारी परिवार के घर पर करीब दस साल से काम करने वाली महिला की हरकत ने सभी को हैरान कर दिया। लंबे समय से घर के भरोसे पर काम कर रही इस नौकरानी पर अचानक शक हुआ और जब सीसीटीवी कैमरे लगाए गए तो जो सच सामने आया उसने सभी को सन्न कर दिया।

10 साल से कर रही थी घरेलू काम

जानकारी के अनुसार, व्यापारी परिवार के यहां यह महिला पिछले एक दशक से घरेलू काम कर रही थी। इतने लंबे समय तक काम करने के कारण परिवार के लोग उस पर पूरी तरह विश्वास करते थे। लेकिन हाल ही में घर की महिलाओं को उसके व्यवहार में बदलाव महसूस हुआ।

कैमरे में कैद हुई घिनौनी करतूत

परिवार ने रसोई और आस-पास के हिस्सों में गुपचुप कैमरे लगवाए। फुटेज में देखा गया कि महिला ने पहले गिलास में पेशाब किया और फिर उसे रसोई में रखे बर्तनों पर छिड़क दिया। इस घटना ने परिवार के सभी लोगों को हैरत में डाल दिया।

वायरल हुआ वीडियो

घर के सदस्यों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। लोग इस हरकत को अमानवीय और घिनौना बताते हुए तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

महिला पुलिस के हत्थे चढ़ी

घटना का खुलासा होने के बाद परिवार ने नौकरानी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में उसने अपनी गलती मान ली, लेकिन इस तरह की हरकत क्यों करती थी, इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया।

पुलिस ने की कार्रवाई

फिलहाल पीड़ित परिवार ने इस मामले में लिखित तहरीर नहीं दी है। ऐसे में पुलिस ने महिला का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि अगर परिवार शिकायत दर्ज कराता है तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


🔹

#बिजनौर #नगीना #नौकरानीकीहरकत #घिनौनाकांड #सीसीटीवीखुलासा #वायरलवीडियो #पुलिसकार्रवाई #घरेलूमहिला #शर्मनाकहरकत

🔹

#Bijnor #Nagina #MaidIncident #DisgustingAct #CCTVFootage #ViralVideo #PoliceAction #ShockingNews #HouseMaid
#AnujTyagiUpdate #RajsattaPost #BreakingNews #ViralNews #TrendingNow #IndiaNews #LocalNews #LatestUpdate #NewsAlert #NewsUpdate #SocialMediaNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *