Anuj Tyagi


पौड़ी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भूवैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार गठित भू वैज्ञानिकों की समिति ने 12 से 15 अगस्त 2025 तक तहसील पौड़ी और चौबट्टाखाल के अंतर्गत आपदा प्रभावित ग्राम सैंजी, कलगड़ी, बुरांसी, कोटा, क्यार्द, कलूण, रैदुल आदि क्षेत्रों का भौतिक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि शासन से अनुरोध पर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के तीन विशेषज्ञों की समिति का गठन किया गया था। समिति में डॉ. अमित गौरव (उप निदेशक/भूवैज्ञानिक), डॉ. कृष्ण सिंह सजवाण (सहायक भूवैज्ञानिक) और रुचि गोदियाल (प्राविधिक सहायक-भूविज्ञान) शामिल थे। समिति ने आपदा प्रबंधन विभाग, पौड़ी के साथ समन्वय कर निरीक्षण कार्य पूरा किया।

डॉ. अमित गौरव ने बताया कि अधिकतर क्षति तीव्र ढाल, जल स्रोतों, नालों और गदेरों के समीपवर्ती स्थानों, गैप वाली चट्टानों एवं मिट्टी की मोटी परत वाले क्षेत्रों में हुई है। इन स्थानों पर आवासीय भवन, कृषि भूमि और पहाड़ी ढालों को अतिवृष्टि से भारी नुकसान पहुँचा है।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा, संरक्षा और पुनर्वास से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट उत्तराखंड शासन को भेजी जाएगी।

#पौड़ी #आपदाप्रभावितक्षेत्र #भूवैज्ञानिकअध्ययन #उत्तराखंड

#Pauri #DisasterAffectedAreas #GeologicalSurvey #Uttarakhand


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *