Anuj Tyagi
मुख्यमंत्री से आईसीई स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल की भेंट
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में आईसीई स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल के बीच उत्तराखण्ड में स्केटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने तथा स्केटिंग खेल और प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सभी खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। स्केटिंग जैसे उभरते खेलों को भी पूरी तरह बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
#पुष्करधामी #आईसीईस्केटिंग #उत्तराखण्डखेल #खेलप्रोत्साहन #देहरादून
#PushkarSinghDhami #ICESkating #UttarakhandSports #SportsPromotion #Dehradun

