3 चौकी प्रभारी बदले गए 2 दरोगाओं को पहली बार मिली चौकी।
असलम त्यागी
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थानाक्षेत्र के अंतर्गत 3 चौकियों पर मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय वर्मा द्वारा नए चौकी प्रभारी की नियुक्ति की गई।दो चौकियों पर 2 सब इंस्पेक्टर पहली बार नए चौकी प्रभारी बने है।जिसमें पुष्पेंद्र कुमार को हिंडन चौकी प्रभारी बनाया गया है।
मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय वर्मा द्वारा देर रात बड़ी संख्या में चौकी प्रभारी बदले गए जिसमें थाना चरथावल की दूधली चौकी पर तैनात रामेश्वर दयाल व हिंडन चौकी प्रभारी राजेश सिंह को चौकियों से हटाकर थाना चरथावल पर भेजा है उनकी जगह थाना चरथावल पर तैनात सब इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र सिंह सिंह को हिंडन चौकी प्रभारी बनाया गया तथा मिलन चौधरी को दूधली चौकी प्रभारी बनाया गया है।दोनों सब इंस्पेक्टर पहली बार चौकी प्रभारी बने है।इसके अलावा चरथावल कस्बा इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह को थाना पुरकाजी भेजा गया उनकी जगह थाना मंडी में तैनात एसआई तेजवीर सिंह को कस्बा इंचार्ज बनाया गया है।



