भाजपा द्वारा विभिन्न ग्रामों में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

राजसत्ता पोस्ट

मुजफ्फरनगर: चरथावल क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई तिरंगा यात्रा बलवाखेड़ी से शुरू होकर दूधली शहीद स्मारक पर जाकर संपन्न हुई।

चरथावल विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम बलवाखेड़ी से शुरू होकर तिरंगा अलीपुरा, बाढ़, टांडा,ज्ञाना माजरा रोड़ान, मंगनपुर, रोनी हरजीपुर, बिरालसी होते हुए दूधली शहीद स्मारक पर जाकर सम्पन्न हुई तिंरगा यात्रा में चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुण्डीर,प्रधान संग़ठन के जिला प्रभारी एवं अध्यक्ष ठाकुर अशोक पुण्डीर, डॉक्टर विपिन त्यागी, प्रवीण राणा,कुशलपाल प्रधान आदि ने शिरकत की। भाजपा नेता और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर निकले। कुछ लोग पैदल तो कुछ लोग बाइक पर तिरंगा लेकर चल रहे थे।इस दौरान भाजपाई भारत माता के जयकारे लगा रहे थे इस मौके पर सुरेन्द्र छिमाउ,सौरभ राणा,सचिन राणा,दीपक राणा,आकाश राणा,विनय राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *