फरार आरोपित की ढोल नगाड़ों से पुलिस ने कराई मुनादी, नोटिस किया चस्पा
राजसत्ता पोस्ट
मुजफ्फरनगर: चरथावल पुलिस ने मुकदमे में फरार चल रहे आरोपित की सूचना के लिए ढोल नगाड़ों से मुनादी कराई। न्यायालय से जारी की गई उद्घोषणा को आरोपित के आवास व सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस ने चस्पा किया।
चरथावल प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर हवन सिंह चीमा के द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 129/25 धारा 137/2,87, 331(6) 309/4 बीएनएस में फरार चल रहे अभियुक्त उमर उर्फ फारुख पुत्र अब्दुल्ला निवासी ग्राम हैबतपुर थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर के मकान व सार्वजनिक स्थलों पर 84 बीएनएनएस का नोटिस चस्पा किया।आपको बता दे कि आरोपी उमर उर्फ फारुख के न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी करने के बाद पेश न होने पर 84 बीएनएनएस उद्घोषणा के अनुपालन के पुलिस को आदेश दिए।एसआई हवन सिंह चीमा,एसआई संजय कुमार ने न्यायालय की उद्घोषणा को फरार अभियुक्त के आवास पर चस्पा कराया। एसआई हवन सिंह चीमा ने पुलिस कर्मियों के साथ ढोल नगाड़े से ग्राम हैबतपुर में आरोपी के मकान व सार्वजनिक स्थल पर मुनादी कराकर फरार आरोपित के बारे में सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखने का आश्वासन दिया है।

