सूत्र-सपा–कांग्रेस गठबंधन,सहारनपुर मंडल की 5 सीटों पर कांग्रेस की नजर, मुजफ्फरनगर में बढ़ा सस्पेंस
अनुज त्यागी
लखनऊ,10 अगस्त रविवार
राजसत्ता पोस्ट सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी–कांग्रेस गठबंधन को लेकर सहारनपुर मंडल से बड़ी राजनीतिक चर्चा सामने आ रही है। सहारनपुर मंडल की 16 विधानसभा सीटों में से 5 सीटों पर कांग्रेस को चुनाव लड़ने का मौका मिल सकता है।
सूत्र बताते हैं कि सहारनपुर की 7 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 3 सीटें मिल सकती हैं, हालांकि इन सीटों के नाम पर अंतिम मुहर अभी नहीं लगी है। उधर, मुजफ्फरनगर की 6 विधानसभा सीटों में से एक सीट कांग्रेस के खाते में जाएगी—लेकिन ये सीट मुजफ्फरनगर या पुरकाजी में से कौन-सी होगी, इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुजफ्फरनगर सीट पर कांग्रेस की दावेदारी ज्यादा मजबूत है,पिछले कुछ समय मे वैश्य समाज के बड़े चेहरे की सपा सुप्रीमो व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से भी मुलाकात करने की चर्चा सामने आ चुकी है
इसी तरह, शामली की 3 विधानसभा सीटों में से भी शामली सीट कांग्रेस के हिस्से में जाने की संभावना जताई जा रही है। अब सबकी निगाहें गठबंधन की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जो पूरे सियासी समीकरण को बदल सकती है।
,
अनुज त्यागी, राजसत्ता पोस्ट
—————————————————————-#Saharanpur #Muzaffarnagar #Shamli #UPPolitics #Congress #SPCongressAlliance #PoliticalNews #RajSattaPost #Election2025 #UPElections #BreakingNews #PoliticalUpdate
#RajsattaPost #AnujTyagiUpdate

