जिला पंचायत सदस्य ने अफवाहों के प्रति जागरूक करते हुए पुलिस को सहयोग देने की अपील की
असलम त्यागी [ राजसत्ता पोस्ट
मुजफ्फरनगर: चरथावल क्षेत्र के गांवों में ड्रोन उड़ने और चोरो के गांव में घूमने का शोर हर दिन मच रहा है।इसके चलते ग्रामीण सारी रात सो नहीं पा रहे है और लाठी-डंडे लेकर पहरेदारी करप रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य अमरकांत उर्फ चीकू ने बुधवार को गांव-गांव जाकर अफवाहों के प्रति जागरूक करते हुए पुलिस को सहयोग देने की अपील की है।
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल विकास खण्ड क्षेत्र के गांव लुहारी खुर्द,अजीजपुर,सैद नंगला, लकडसन्धा,दधेडु, रुकनपूर, रसूलपुर,किशनपुरा आदि गांवों में बुधवार को जाकर जिला पंचायत सदस्य अमरकांत उर्फ चीकू ने ग्रामीणों से सम्पर्क किया और उन्हें बताया कि रात्रि में ड्रोन के उड़ने,चोर दिखने और चोरी के होने की घटनाएं अफवाह है। इन अफवाहों पर ग्रामीण ध्यान न दे।क्षेत्र में ऐसी कोई घटना प्रकाश में नहीं आई है। यह बस एक अफवाह है जिसको कुछ लोग जान बूझकर बढ़ावा दे रहे हैं। ग्रामीणों को जागरूकता दिखानी चाहिए। ऐसी अफवाह को नजरअंदाज कर इसकी सूचना पुलिस को देनी चाहिए। अफवाह के चलते ग्राम बलवाखेड़ी,क्यामपुर आदि गांवों में निर्दोष युवकों की ग्रामीणों द्वारा पिटाई हो चुकी है।कही मंदबुद्धि ग्रामीणों का शिकार हो रहा है। कोई संदिग्ध या असामान्य बात दिखने पर ग्रामीण पुलिस को सूचित करें और कानून अपने हाथ में न ले।

